फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 237 नालों की दोनों शिफ्ट में होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मानसून में शहर को डूबने से बचाने के लिए नगर निगम इस बार अभी से नाला सफाई की तैयारियों में जुट गया है। हर वर्ष मई में शुरू होने वाली टेंडर प्रक्रिया को लेकर इस बार अप्रैल में ही कवायद शुरू हो गई है। शहर के 237 नालों को दोनों शिफ्टों में साफ किया जाएगा। इसके साथ ही निचले इलाकों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज पाइप लाइन भी डाली जाएगी, ताकि जलभराव न हो पाए।
विज्ञापन

बीते वर्ष लोकसभा चुनाव और नगर निगम की लेटलतीफी के कारण जुलाई तक नालों की सफाई के टेंडर नहीं हो सके थे। बारिश होने पर कई मुहल्लों में जलभराव हुआ। निचले इलाकों में कई-कई फुट पानी भरने से आम लोगों को परेशानी हुई। इस बार ऐसी स्थिति न बने इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
अधिकारियों ने निर्माण और स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। टेंडर प्रक्रिया से होने वाले नालों की सफाई निर्माण विभाग और अन्य नाले-नालियों की सफाई स्वास्थ्य विभाग करेगा। दोनों ही विभागों ने बड़े, मध्यम और छोटे नालों की सूची भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन


सुपर सकर व बकेट मशीन का होगा इस्तमाल
नालों और नालियां की सफाई भी मशीन और हाथ दोनों से होगी। बड़े नालों के लिए सुपर सकर और बकेट मशीन के साथ जेसीबी आदि का इस्तेमाल किया जाएगा। सफाई के साथ ही सिल्ट का उठान भी किया जाएगा। ठेके पर होने वाली सफाई की अधिकतर मशीनें फर्म की होंगी, वहीं जो डिमांड टेंडर लेने वाली फर्म करेगी उसको निगम की ओर से पूरा किया जाएगा।

टेंडर अपलोड होना शुरू हुए
नालों की सफाई के टेंडर नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड होना शुरू हो गए हैं। अधिकारियों की माने तो 24 तक टेंडर खोल दिए जाएंगे, इसके बाद एक सप्ताह में ही वर्क ऑर्डर जारी कर नालों की सफाई की शुरूआत करा दी जाएगी। संवाद

इस बार अप्रैल माह में टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर सफाई शुरू कराई जाएगी। शहर की जनता को इस बार मानसून में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। - उमेश गौतम, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें