फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्किल इंडिया प्रतियोगिता में अनुपस्थित रहे 22 प्रतिशत विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 20 से 24 नवंबर तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीबीगंज व राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिविल लाइंस में आयोजित स्किल इंडिया कॉम्पिटिशन-2025 में 22 प्रतिशत विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुल 1740 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 395 परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 19 विभिन्न स्किल व्यवसायों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वाधिक पंजीकरण इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन व इलेक्ट्रॉनिक्स में रहा। वहीं वेब टेक्नोलॉजीज में कुल 20 पंजीकृत में से केवल चार विद्यार्थियों ने ही प्रतियोगिता में भाग लिया।
नोडल प्राचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया जिन प्रतियोगिताओं में 100-150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया उनमें से शीर्ष दस को चुना गया, जिनमें 50 से कम विद्यार्थी रहे उनमें से शीर्ष पांच चयनित किए गए हैं। वहीं जिनमें केवल तीन या चार विद्यार्थी हैं, उन सभी को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थी मंडल व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इसमें विजेता बनने पर राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें