फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक संघ अड़ा, बच्चों को दो दिन के अंदर दिए जाएं दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अपने ही स्कूल के 75 फीसदी से कम नंबर लाने वाले बच्चों के एडमिशन से इंकार करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को अभिभावक संघ के पदाधिकारी कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उनकी प्रिंसिपल से नोकझोंक हुई। उग्र प्रदर्शन की चेतावनी देने पर कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को अभिभावकों के साथ बैठक में मामला सुलझाने की बात कही है।
विज्ञापन

सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज में 34 बच्चों के 75 फीसद से कम नंबर आने पर 11वीं में उसी स्ट्रीम में एडमिशन देने से इंकार कर दिया गया था। शुक्रवार को अभिभावक संघ के पदाधिकारी सेंट मारिया पहुंचे। उन्होंने बच्चों को अगली कक्षा में दाखिला न देने पर नाराजगी जताई और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे नियमों को लागू करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर प्रबंधन ने फैसला न बदला तो वह आंदोलन करेगा। सिस्टर अलीशा ने अभिभावक संघ को बताया कि उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को बातचीत के लिए 25 जून को बुलाया है। संघ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना ने उन्हें इस पर सोमवार तक निर्णय लेने को कहा। इस दौरान संगठन के विशेष सलाहकार संजीव मल्होत्रा, राहुल यादव, सुरेश छाबड़िया, मोहित जौहरी, संजय अरोरा आदि मौजूद रहे।

‘कम अंक प्रतिशत वाली छात्राओं को स्कूल से निकालने के आरोप गलत है। उन्हें क्षमता के अनुसार दूसरी स्ट्रीम चुनने को कहा गया। इसे गलत तरह से पेश किया जा रहा है। सोमवार को अभिभावकों को बुलाकर नाराजगी दूर की जाएगी। किसी भी छात्रा को उसके अधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि सीटें कम होने की वजह से कुछ समस्या है, जिसका अभिभावकों से बात करके समाधान खोजा जाएगा।’ - सिस्टर अल्फोंसा, प्रिंसिपल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें