फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के अधिकारियोें पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार और फर्जीबाड़ा के अन्य मामलों की जांच शुरू हो गई है। अधिकारियों पर भवन नामांतरण, बाउंड्रीवाल निर्माण, स्पोर्ट्स मीट के आयोजन समेत निर्माण कार्यों में करोड़ों रुपयों के गोलमाल का आरोप है, जिसकी शिकायत स्थानीय निवासियों ने कमांड ऑफिस से की थी। पिछले दिनों लखनऊ कमांड ऑफिस में अधिकारियों को तलब किए जाने के बाद कैंट कार्यालय में हड़कंप है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि वर्ष 2012 से 2014 के तत्कालीन सीईओ एचआर अवस्थी और अधिकारियों ने नियम विरुद्ध कार्य कराए, जिसकी शिकायत स्थानीय निवासियों ने पिछले दिनों कमांड ऑफिस में की थी। शिकायत में बगैर नक्शा और भवन नामांतरण के लिए मोटी रकम लेने और वर्ष 2013 में करीब एक करोड़ के बजट से संपन्न हुए स्पोर्ट्स मीट में भी लाखों रुपये का हेरफेर करने के आरोप हैं। इसके अलावा बाउंड्रीवाल और सड़क आदि निर्माण कार्यों में ठेकेदार से सांठगांठ कर घटिया निर्माण कार्य कराने का भी आरोप है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक रक्षा संपदा के प्रधान निदेशक की संस्तुति पर महानिदेशक रक्षा संपदा ने जांच के आदेश दिए हैं। आदेश के क्रम में 17, 18 मार्च और 22, 23 अप्रैल को लखनऊ में और 27, 28 अप्रैल को जालंधर में अधिकारियों से पूछताछ के बाद गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक मामले में एक अधिकारी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं है। फिलहाल मैं आउट ऑफ स्टेशन हूं इसलिए संबंधित मामले में कुछ कह नहीं सकता। बरेली आने पर मामले की जानकारी के बाद ही कुछ सकता हूं।
विज्ञापन

- आरके माहेश्वरी, एई, कैंट बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें