फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन धर्मेंद्र कश्यप ने प्रचार में झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के आंवला लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने पूरी ताकत झोंक दी। निवर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी ने शेखूपुर के गांव सखानू, चितौरा, धनोरा, बछेरा, बर्षोमा नगला, गुलड़िया आदि गांवों का भ्रमण कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। उनके साथ स्थानीय विधायक धर्मेंद्र शाक्य भी साथ थे। धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि उनको प्रत्येक वर्ग और जाति का वोट मिल रहा है। केवल भ्रष्टाचारी ही जातीय समीकरण के सहारे हैं।
विज्ञापन

चुनावी भ्रमण में धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेस शासन में गरीबों के साथ धोखा किया गया। कांग्रेस 55 साल में जो काम नहीं कर पाई, उससे ज्यादा भाजपा सरकार ने पांच साल में कर दिए। सपा-बसपा सरकारों में किसानों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों को लूटा गया। सारी पार्टियों के नेता ईमानदार नरेंद्र मोदी को सत्ता में नहीं आने देना चाहते, लेकिन देश की जनता हर हाल में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने पर तुली है। हताश, निराश विपक्षी दल अब जातीय समीकरण के सहारे जीत की उम्मीद लगाए हैं, लेकिन इस चुनाव में मोदी लहर है। जातीय समीकरण ध्वस्त हो चुके हैं। 23 मई के बाद मोदी जी देश के पुन: प्रधानमंत्री बनेेंगे। आंवला की सीट भी बड़े अंतर से भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें