फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश के विकास में पीएनबी कह रही अहम भूमिका ’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंजाब नेशनल बैंक का 125 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने देश के विकास के लिए बैंक के योगदान के बारे में बताया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पीएनबी के मंडल प्रमुख एसके दास ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी स्व. लाला लाजपत राय ने आज के ही दिन 12 अप्रैल 1895 को बैंक की स्थापना की थी। इसके बाद बैंक ने प्रगति करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में बड़ा योगदान दिया। समर्पित स्टाफ की वजह से पीएनबी ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएं देने वाला एक प्रमुख बैंक है। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थापना दिवस को यादगार बनाया गया। बरेली मंडल की तरफ से इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव क्लब में हुए कार्यक्रम में ग्राहकों को स्मृति चिह्न दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमिश्नर रणवीर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल, इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह, बैंक के उप मंडल प्रमुख हरि मोहन मीना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें