फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस के लिए अब नहीं लगानी होगी आरटीओ आफिस की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गाड़ियों की फिटनेस के लिए अब लोगों को आरटीओ दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। बुधवार से ऑनलाइन फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए अब लोग घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। हालांकि फिटनेस की आखिरी तिथि गुजरने के बाद आवेदन करने वालों को वाहनों की फिजिकल जांच करानी अनिवार्य होगी, जिसके लिए उन्हें कार्यालय पहुंचना होगा।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि बीएस वाहन-4 के तहत यह सुविधा उपलब्ध होगी। बताया कि आरटीओ दफ्तर में फिटनेस के लिए आने वाली गाड़ियों की लाइन इतनी लंबी होती है कि अक्सर टाइम खत्म होने के बाद लोगों को वापस होना पड़ता है। इसके चलते लोगों को कई बार फिटनेस सेंटर तक दौड़ लगानी पड़ती थी। घंटों लाइन में लगने के बाद नंबर नहीं मिलने पर फिटनेस सेंटर पर परिवहन विभाग के अधिकारियों और गाड़ी मालिकों के बीच अक्सर कहा-सुनी तक हो जाती थी जिसके चलते कई बार बगैर गाड़ियां चेक किए ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाने की सूचनाएं मिलीं थीं। इसी फर्जीबाड़े को रोकने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने क ी योजना बनी, जो अब प्रभावी हो चुकी है।

कम होंगी वाहन दुर्घटनाएं
गाड़ी की फिटनेस कराने वाले व्यक्ति को परिवहन विभाग की प्रमाणिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करते ही उसके मोबाइल पर उसे किस दिन फिटनेस सेंटर पर कितने बजे पहुंचना है। यह जानकारी मिलेगी। निश्चित समय से पहुंचने पर तत्काल वाहन का फिजिकल फिटनेस जांचने के बाद सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। सर्टिफिकेट जारी होने की प्रक्रिया का सरलीकरण होने से ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठाने में सक्षम होंगे, जिससे हादसों में भी कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें