फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चुनाव में आखिरी बार आए 20 हजार और वोटर कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव 2019 में आखिरी बार 20 हजार और मतदाताओं के वोटर कार्ड निर्वाचन आयोग ने भेज दिए हैं। प्रशासन ने इन कार्डों को शीघ्र बांटने के लिए उन्हें सभी बीएलओ को सुपुर्द कर दिया है। इससे पहले आयोग ने 75 हजार से ज्यादा मतदाता पहचान पत्र निर्वाचन विभाग को भेजे थे। अधिकारियों का कहना है कि नए जुड़ने वाले मतदाताओं के वोटर कार्ड अब चुनाव बाद ही बन सकेंगे।
विज्ञापन

फरवरी के बाद नए शामिल मतदाताओं के वोटर कार्ड बनाने का अभियान चलाया गया था। इसके बाद डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने 75027 मतदाताओं के नाम निर्वाचन आयोग को भेजे थे, जिनके पास वोटर कार्ड नहीं थे। करीब दो हफ्ता पहले ये कार्ड निर्वाचन विभाग को दे दिए गए थे। इसके साथ ही इनका वितरण भी बीएलओ के माध्यम से शुरू करा दिया गया था। एक बार फिर से 20252 मतदाताओं के वोटर कार्ड इलेक्शन दफ्तर के पास पहुंच गए हैं। विधानसभा क्षेत्र बरेली में 2499, मीरगंज में 2700, भोजीपुरा में 3393, नवाबगंज में 4244, फरीदपुर में 2688, बरेली में 476, बरेली कैंट में 144 और आंवला में 529 मतदाताओं के वोटर कार्ड बने हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने इन सभी मतदाता पहचान पत्रों को हफ्तेभर में बांटने के आदेश एसडीएम और बीएलओ को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें