फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के प्रस्ताव का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या में राम मंदिर एवं बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के प्रस्ताव का तंजीम उलमा इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि इस प्रस्ताव से ऐसी ताकतें भी कमजोर पड़ेंगी जो दोनों पक्षों को लड़ा कर राजनीति करना चाहती हैं।
विज्ञापन

मौलाना रजवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो सुझाव दिया है कि दोनों पक्ष बैठ कर वार्ता करें और बात चीत के जरिए मसले हल निकल आता है तो बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट की मंशा के मुताबिक काम करना चाहते हैं। हम भी यही चाहते हैं कि अगर बात चीत का सिलसिला चलता है और समस्या का समाधान निकलता है तो इससे अच्छा वातावरण बनेगा। इस तरह दोनों समुदाय के दरमियान खुश गवार माहौल पैदा होगा और दिलों में गुंजाइशें बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें