फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलने से पहले ही खराब हुआ त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से जंक्शन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। ड्राइवर ने इंजन की खामी दूर कर स्टार्ट किया। इस दौरान देरी होने से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। जंक्शन से ट्रेन 18 मिनट की देरी से लखनऊ की ओर चली।
विज्ञापन

टनकपुर से सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस दोपहर 11.35 बजे जंक्शन पहुंची। यहां इज्जतनगर मंडल के ड्राइवर ने जंक्शन के ड्राइवर को इंजन सुपुर्द कर दिया। दोपहर 12.10 बजे ड्राइवर ने जैसी ही ट्रेन चलाई, इंजन बंद हो गया। करीब दस मिनट तक ट्रेन नहीं चली तो यात्री कोच से उतरकर इंजन के पास पहुंच गए। उस समय ड्राइवर इंजन को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद यात्री स्टेशन मास्टर ऑफिस के सामने पहुंच गए। उन्होंने रेलवे की लापरवाही पर हंगामो शुरू कर दिया। मौके को भांपते हुए स्थानीय अधिकारियों ने जीआरपी और आरपीएफ को मैसेज देकर बुलवा लिया। करीब 12.26 मिनट पर इंजन ठीक हो गया। इसके बाद 12.28 बजे ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुई। सूत्रों का कहना है कि अब तक त्रिवेणी एक्सप्रेस के इंजन को किसी अन्य ट्रेन में लगाया जाता था और त्रिवेणी एक्सप्रेस अगले दिन दूसरे इंजन से रवाना होती थी। अब एक ही इंजन ट्रेन लेकर टनकपुर जाता है और वही वापस आता है, ऐसे में खामी स्वाभाविक है। अब इंजन की मेंटीनेंस लखनऊ डीजल शेड में होगी या इज्जतनगर शेड में होगी, यह आने वाले समय में पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें