फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों से बीएड सीटों की ब्योरा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों से बीएड की सीटों का ब्योरा मांगा है। संबंधित विश्वविद्यालय एक लिंक के माध्यम से सीटों का ब्योरा ऑनलाइन अपलोड करेंगे। इसी ब्योरे के आधार पर विश्वविद्यालय बीएड की ऑनलाइन काउंसलिंग कराएगा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सभी विश्वविद्यालयों को इस बाबत पत्र भेजा है।
विज्ञापन

इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को मिली है। अब तक 90 हजार से ज्यादा फॉर्म भरे जा चुके हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 11 मार्च तक चलेगी। दूसरी तरफ विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन काउंसलिंग कराने की भी तैयारी शुरू कर दी है।
इस बार कॉलेज बीएड की सीटों का ब्योरा ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। इसके लिए विवि द्वारा उनको एक लिंक भेजा जाएगा। कुलसचिव अपने विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों से सीटों का ब्योरा जुटाएंगे। कुलसचिवों को एक लिंक भेजा जाएगा। लॉगिन करने के लिए आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। कॉलेज किस वर्ग में कितनी सीटें हैं इसका ब्योरा ऑनलाइन ही अपलोड करेंगे। इसकी सारी जानकारी विश्वविद्यालय के पास जाएगी जिसके आधार ऑनलाइन काउंसलिंग होगी और छात्रों आवंटन होगा। बीएड एंट्रेंस एग्जाम के स्टेट नोडल अधिकारी कुलसचिव एके अरविंद के अनुसार पत्र विश्वविद्यालयों को भेज दिया है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने से पहले ब्योरा अपलोड करने का कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें