फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डे से नाथ नगरी का नाम हटाया तो वित्तमंत्री को गुस्सा आया

विज्ञापन
हवाई अड्डे से नाथ नगरी का नाम हटाया तो वित्तमंत्री को गुस्सा आया - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने कैबिनेट से प्रस्ताव पारित कराकर बरेली सिविल एन्क्लेव का नाम नाथ नगरी एयर टर्मिनल कर दिया था। जैसे ही बरेली से उड़ान भरने संबंधी तैयारियां पूरी हुईं तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने मुख्य भवन पर बरेली एयरपोर्ट लिखवा दिया। इससे वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल बेहद नाराज हैं। अमर उजाला की खबर के जरिये यह जानकारी मिलने के बाद उन्होंने प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन को फोन कर नाराजगी जताई और इसकी अधिसूचना केंद्र से अभी तक नहीं आने का कारण पूछा। मंत्री ने दो दिन में केंद्रीय मंत्रालय से और अफसरों से संपर्क कर अधिसूचना तुरंत जारी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जेट एयरवेज टीम गुरुवार सुबह से शाम तक बरेली सिविल एन्क्लेव पर उड़ान और सुरक्षा संबंधी आदि परखने के बाद वापस दिल्ली रवाना हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर एएआई और स्थानीय प्रशासन ने मुख्य भवन पर बरेली एयरपोर्ट लिखवा दिया। जबकि 19 जुलाई 2017 को वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्री मंडल कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव रखकर बरेली एयरपोर्ट का नाम नाथ नगरी टर्मिनल रखने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और उनके सहयोगी मंत्रियों ने नामकरण प्रस्ताव पारित कर दिया। इसका प्रस्ताव बनकर केंद्र को भेजा गया। लेकिन अभी तक केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी नहीं कराई है। इसलिए अफसरों ने कैबिनेट से पारित प्रस्ताव के अनुरूप नाम नहीं रखा।

तुरंत जारी कराएं अधिसूचना
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए नागरिक उड्डयन प्रमुख सचिव एसपी गोयल से फोन पर संपर्क किया। गोयल ने बताया कि राज्य सरकार से प्रस्ताव बनाकर कुछ माह पहले ही भेज दिया गया था, लेकिन अभी केंद्र से अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है। इस पर मंत्री ने निर्देश दिए कि तुरंत केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय और अफसरों से संपर्क कर अधिसूचना जारी कराई जाए।
विज्ञापन


‘नाथ नगरी टर्मिनल नामकरण कैबिनेट से पारित हो चुका है। नागरिक उड्डयन विभाग ने केंद्रीय मंत्रालय को भी प्रस्ताव बना कर सौंप दिया है। इस प्रकरण में संबंधित अफसर फालोअप और अधिसूचना जारी करने के लिए लगाए हैं। इसी सप्ताह इसका निस्तारण संभव है।’ - राजेश अग्रवाल, वित्तमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें