बरेली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त ने शस्त्रों और कारतूस की बिक्री का ब्योरा मांगा है। शस्त्र दुकानदारों को बरेली और उसके बाहर बिकने वाले शस्त्र और कारतूसों की बिक्री का रोजाना हिसाब देना होगा। डीएम ने चुनाव आयोग के दिशा निर्देश मिलने के बाद प्रत्येक शस्त्र दुकान पर रोजाना बिकने वाले बंदूक, राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल आदि शस्त्रों और कारतूसों की बिक्री की जांच के लिए मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। मजिस्ट्रेटों से तीन दिन के अंदर प्रत्येक दुकान से बिक्री होने वाले और वर्तमान शस्त्रों के स्टाक की आख्या मांगी गई है।
जनपद की 26 शस्त्र दुकानों से अब तक किसके नाम से कहां और किस तरह के शस्त्र बेचे गए। इनमें कितने शस्त्र जैसे बंदूक सिंगल और डबल बैरल, राइफल, रिवाल्वर और पिस्टल आदि बरेली की सीमा में या उसके बाहर बेचे गए। जनपद के अंदर और बाहर कितने रोजाना कारतूस किस शस्त्र की दुकान से बिक रहे हैं। चुनाव आयोग ने इसका ब्योरा प्रशासन से मांगा है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग असलहे जमा कराने की कवायद जल्द शुरू करने वाला है। शस्त्र लाइसेंस की दुकानों से बिक्री होने वाले कारतूसों का नाजायज असलहों में लोकसभा चुनाव के दौरान उपयोग न हो सके, इसके लिए पूरी कवायद की जा रही है। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने सभी 26 शस्त्र दुकानों से बिक्री होने वाले असलहों और कारतूसों की जांच आख्या मांगी है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव तक जनपद के बाहर शस्त्र या कारतूसों की बिक्री पर रोक लगाई जा सकती है।
किस मजिस्ट्रेट को किन दुकानों की जांच
सिटी मजिस्ट्रेट - अशोक कुमार शुक्ला
मैसर्स निर्मल गन हाउस, मैसर्स टारगेट सेंटर, मैसर्स दर्शन आर्म्स, मैसर्स बिंद्रा आरमनी, मैसर्स जनता आरमरी, मैसर्स नारायन गन हाउस, मैसर्स जनता गन हाउस, मैसर्स सिंह आरमरी, मैसर्स पाल ब्रादर्श (सभी स्टेशन रोड) मैसर्स शक्ति ट्रेडिंग कंपनी जजी रोड बरेली।
अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम
मैसर्स गन प्वाइंट, मैसर्स इंडिया गन सर्विस, मैसर्स शूटर्स आरमरी जजी रोड, मैसर्स पंजाब आरमरी जजी रोड, मैसर्स राजपूत आरमरी जजी रोड
अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय
मैसर्स सिंह गन हाउस, मैसर्स बरेली गन हाउस, (स्टेशन रोड) मैसर्स पंजाब गन हाउस कोतवाली के सामने, मैसर्स दुनका गन स्टेट हाउस , मैसर्स कठेरिया आर्म्स कारखाना कुतुबखाना बरेली।
एसडीएम फरीदपुर
मैसर्स कृष्णा आर्म्स स्टोर फरीदपुर
बहेड़ी
मैसर्स संगम हाउस, मैसर्स राकेश गन हाउस
नवाबगंज
मैसर्स इंडियन गन हाउस
आंवला
मैसर्स राजपूत गन हाउस