फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों ने किया परीक्षा कार्य से बहिष्कार का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले 34 माह से मानदेय न मिलने के विरोध में आधुनिक मदरसा शिक्षकों ने 11 फरवरी से होने वाली उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में ड्यूटी न करने का एलान किया है। इस बाबत मदरसा शिक्षकों ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अगर 31 जनवरी तक मानदेय नहीं मिला तो एक फरवरी से सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार कर किया जाएगा।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 11 फरवरी से होनी हैं। मदरसा शिक्षकों को कहना है कि पिछले 34 माह से उनकी उपेक्षा की जा रही है। मानदेय न मिलने से अब उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी हैं। ऐसे में उनके सामने कार्य बहिष्कार के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है। मदरसों में पढ़ाने से लेकर परीक्षाएं संपादित कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर मानदेय नहीं मिला तो मोर्चा खोलना पड़ेगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि 31 जनवरी तक अगर मानदेय नहीं मिला तो एक फरवरी से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। 11 फरवरी से होने वाली परीक्षाओं में भी सहयोग नहीं करेंगे। मोहम्मद कासिम, सैयद मीनू, जुबैर रजा, बन्ने मिया वारसी, अकरम खान समेत बड़ी संख्या में मदरसा शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें