फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के विविध अवतारों की कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्रिवटीनाथ मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथाव्यास राधिकाशरण ने वामन अवतार प्रसंग की कथा सुनाकर सैकड़ों की तादाद में मौजूद श्रद्धालुओं को भक्ति रसपान कराया। भगवान के विराट स्वरूप, भक्ति की शक्ति बताते हुए कथा व्यास ने भक्तों के लिए भगवान के स्वयं चले आने, नियम बदलने और भगवान द्वारा भक्त और गुरु की सेवा के अनेक प्रसंग सुनाकर रोमांचित किया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण के शर शैय्या पर लेटे भीष्म पितामह के निवेदन पर उन्हें चतुर्भुज रूप के दर्शन और उनसे हुए मर्मस्पर्शी संवाद समेत भीष्म द्वारा श्री कृष्ण की विलक्षण स्तुति का अत्यंत मार्मिक चित्रण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। व्यास जी ने गर्भस्थ शिशु के मां के खान-पान और आचरण के सीधे प्रभाव का पूरा वैज्ञानिक महत्व बताया। उन्होंने विदिशा के पास स्थित एक गांव में एक सेठ द्वारा श्री कृष्ण विग्रह की स्थापना के बाद अपने व्यवसाय को भगवान को सौंप कर खुद एक मुनीम की हैसियत से नौकरी करने का अत्यंत भाव पूर्ण चित्रण किया। महाराज परिक्षित की गर्भ में श्री कृष्ण द्वारा जीवन रक्षा का कथा व्यास ने भाव पूर्ण वर्णन किया। कथा के अंत में मीरा और कृष्ण प्रेम की नृत्यनाटिका का मंचन हुआ। जिसे देश श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। यहां मुख्य यजमान एसबीआई के उप महाप्रबंधक प्रदीप कुमार शर्मा, विनीता शर्मा समेत आरके गौड़ व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें