फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पार्षदों का जैसा ऐसा कभी नहीं हुआ जैसा ये कर रहे हैं’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कान्हा पशु आश्रय गृह और वेंडिंग जोन के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षदों को निमंत्रण न देने का मामला गर्माता जा रहा है। महानगर अध्यक्ष से शिकायत के बाद पार्षद ने मेयर को पत्र लिखकर नगर आयुक्त पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया है। चर्चा है कि अगली बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षद नगर आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंदिरा मार्केट में वेंडिंग जोन के उद्घाटन कार्यक्रम का पार्षदों को निमंत्रण नहीं दिया गया। बिन बुलाए पार्षद कार्यक्रम में पहुंचे तो उन्हें मंच से उतार दिया गया। भाजपा पार्षदों ने पहले तो भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा से इसकी शिकायत की, अब पार्षद विकास सक्सेना ने मेयर उमेश गौतम को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ‘नगर आयुक्त पार्षदों और बोर्ड का विशेषाधिकार हनन कर रहे हैं। किसी भी जरूरी कार्यक्रम की पार्षदों को सूचना नहीं दी जाती और न ही किसी विज्ञापन आदि में पार्षदों का नाम होता है। इनसे पूर्व के नगर आयुक्तों के कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें