फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री, ऊर्जा मंत्री सहित तीन वीआईपी आज शहर में आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में शुक्रवार को नगर विकास मंत्री सहित तीन वीआईपी आएंगे। इसमें नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और उत्तराखंड की राज्यमंत्री रेखा आर्या शामिल हैं। जिला प्रशासन को इसकी सूचना भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना 30 नवंबर को सुबह सर्किट हाउस पहुंचेंगे के बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे नदौसी वार्ड के अंतर्गत कान्हा उपवन व बेसहारा पशु आश्रय गृह, इंदिरा मार्केट में वेंडिंग जोन के कार्य का लोकार्पण और बाकरगंज में निर्माणाधीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सुरेश खन्ना बरेली क्लब के सामने बिल्ड एक्सपो कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दिन ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी शहर में पहुंच रहे हैं। वह दिन में 11 बजे आईएमए आडिटोरियम में होने वाले युवा संसद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। एक घंटा रुकने के बाद वह 12 बजे मथुरा के लिए रवाना हो गए। इनके अलावा उत्तराखंड की महिला कल्याण राज्यमंत्री रेखा आर्या भी शुक्रवार को शहर में पहुंच रही हैं। 30 नवंबर को बरेली पहुंचकर फरीदपुर में होने वाले साहू समाज कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें