फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले बन जाएगा अयोध्या में राम मंदिर

Sat, 30 Jun 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विश्व हिंदू जागरण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रामजन्म भूमि न्यास अयोध्या के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हर हालत में अयोध्या में राम मंदिर बन जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने शुक्रवार को गुलेश्वरनाथ मंदिर में पत्रकारों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का आदेश दिए जाने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा यदि सुप्रीम कोर्ट अयोध्या में राम मंदिर बनाने की अनुमति नहीं देगा तो जन आंदोलन के माध्यम से अयोध्या में राम मंदिर हर हालत में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या के प्रस्तावित राम मंदिर से देश के एक अरब से ज्यादा लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। इन लोगों की भावनाओं को आहत नहीं होने दिया जाएगा।
स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने कहा कि वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव में नरेंद्र मोदी की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारें बनने पर जातिवाद, भाई भतीजावाद और आतंकवाद पनपने लगता है। मोदी ही देश के सच्चे हितैषी हैं। दूसरी पार्टी के नेता तो मौकापरस्त हैं जो देश में फूट डालने का काम करते हैं। मोदी ही देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने में सक्षम हैं। बाद में स्वामी जी गांव खनंका चले गए। वह खनंका में शुक्रवार को एक निजी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने आए थे। उन्होंने गुलेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें