फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 तक भीषण गर्मी, बाद में बदलेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- मौसम
विज्ञापन

भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पारा 41 के पार
अभी और बढ़ेगा तापमान, 16 से बदलेगा मौसम
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। इस हफ्ते आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, लिहाजा सूरज की प्रचंडता और कहर बरपाएगी। मंगलवार को भी भीषण गर्मी से हाल-बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर निकल गया। सुबह 10 बजे के बाद से ही आसमान से आग बरसने लगी। दोपहर बाद तो खुले में एक पल के लिए खड़े होना भी मुश्किल हो गया। घरों और पेड़ों की छांव में भी लोग पसीना पोंछने को मजबूर थे। भीषण गर्मी के चलते दोपहर से शाम तक सड़कों पर आवागमन बेहद कम रहा। जो लोग निकले भी, वे सिर और मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले। अभी कम से कम तीन से चार दिन गर्मी और कहर बरपाएगी। तापमान बढ़ेगा। हवा में नमी बढ़ने से उमस भी बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस था, जो इस साल का सबसे अधिक तापमान है। दोपहर में गर्मी की हालत यह थी कि एक जगह पर जरा देर ठहरने से पसीना टपकने लगता था। पंखा और कूलर के अलावा एयर कंडीशन में बैठने वाले भी जेब से रूमाल निकालकर पसीना पोंछने को मजबूर थे। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने से गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। अभी कम से तीन-चार दिन भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेंगे। 16 जून के बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। 17 और 18 जून को आंधी-बारिश आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें