फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर बन गए लेकिन वेतनमान नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूलों में वर्ष 2015 में शिक्षकों को प्रधानाध्यापक का प्रमोशन तो मिला, लेकिन उन्हें अब तक इसका वेतनमान नहीं मिल सका है। इसके अलावा शिक्षकों की अन्य कई मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ राजेंद्र गंगवार गुट ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने हाल में विभाग में हुए घोटालों की जांच कराने सहित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया था। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक ज्यादातर मांगों को पूरा नहीं किया गया। संघ ने कई मुद्दों को एक बार फिर उठाया। इसमें प्रमोशन पाने वाले करीब डेढ़ सौ प्रधानाध्यापकों को प्रोन्नत वेतनमान मिलने, शिक्षकों से लिपिकीय कार्य न लिए जाने, एबीआरसी चयन में हुई गड़बड़ी की जांच, ब्लॉकों में प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक करने सहित कई बिंदु शामिल हैं। जिलाध्यक्ष राजेंद्र गंगवार ने कहा कि विभाग ने सुध न ली तो फिर से आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें