फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 21 लाख लगने हैं, लगे सिर्फ तीन लाख स्मार्ट मीटर

Thu, 19 Feb 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंडल के चार जिलों में बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही। बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में 21 लाख नौ हजार 861 स्मार्ट मीटर लगने हैं। डेढ़ साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी महज तीन लाख 34 हजार 945 स्मार्ट मीटर ही लग पाए हैं। काम पूरा करने में छह माह का समय ही शेष रह गया है, ऐसे में अब कार्यदायी संस्था इंटेली स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ जुर्माने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

बरेली मंडल में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए इंटेली स्मार्ट को नवंबर 2023 में काम दिया गया था। सबसे पहले सर्वे करके उपभोक्ताओं का चिह्नांकन किया गया। अगस्त 2024 से काम शुरू हुआ, जिसे अगस्त 2026 तक पूरा करना है। इसके तहत बरेली जोन प्रथम में 8.91 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाना है, लेकिन दो लाख 16 हजार 255 स्मार्ट मीटर ही लग पाए।
बरेली जोन द्वितीय में 12 लाख 18 हजार 861 घरों के सापेक्ष दो लाख 38 हजार 750 घरों में ही स्मार्ट मीटर लग पाए। इसी क्रम में बदायूं में चार लाख 78 हजार 378 घरों में से 48 हजार 454, पीलीभीत में तीन लाख 11 हजार 999 घरों में से एक लाख 22 हजार 235, शाहजहांपुर में चार लाख 28 हजार 484 घरों में से 68 हजार 61 स्मार्ट मीटर ही लगाए गए हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता भी नहीं ले रहे रुचि
विद्युत वितरण खंड प्रथम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि काम की धीमी प्रगति पर इंटेली स्मार्ट कंपनी पर प्रोजेक्ट की लागत के 10 फीसदी पेनाल्टी की संस्तुति शासन को की गई है। कई जगह उपभोक्ता भी स्मार्ट मीटर लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। वहीं, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के मुख्य अभियंता राघवेंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें