बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा की ओर से 17वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। ब्रह्मपुरा स्थित कुर्मी छात्रावास के हुए कार्यक्रम में 21 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया। शांतिकुंज के प्रतिनिधियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान के साथ पूजन कराया। वर-वधू ने अग्नि के सात फेरे लिए। इस दौरान सांसद ने कहा कि कुर्मी समाज हमेशा लोगों के हित की बात करता है।
कुर्मी समाज एकता, सहयोग एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। अर्बन को-आपरेटिव बैंक अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने वर-वधू को शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने वैवाहिक पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर सीबी सिंह, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, सीएल गंगवार, श्याम सिंह राठौर, जेएस गंगवार, प्रशांत पटेल, मनोहर सिंह पटेल, विधायक डॉ. एमपी आर्य, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार आदि मौजूद रहे।