फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लखनऊ हाईवे पर 202 करोड़ से सुगम होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-लखनऊ हाईवे के सौ किलोमीटर खस्ताहाल हिस्से में 202 करोड़ की लागत से नवंबर तक दो नई परतें बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आवागमन आसान होगा। सफर सुरक्षित होने के साथ ही झटके भी नहीं लगेंगे।
विज्ञापन

बरेली से शाहजहांपुर-सीतापुर के रास्ते लखनऊ तक 256 किलोमीटर का सफर है। हाईवे के बरेली से सीतापुर तक के सौ किलोमीटर हिस्से की जिम्मेदारी एनएचएआई की बरेली परियोजना के पास है।
ट्रैफिक अधिक होने और समय पर मरम्मत न होने की वजह से सड़क खस्ताहाल हो गई।
खस्ताहाल सड़क की दशा सुधारने के लिए एनएचएआई ने दो नई परतें बिछाने के लिए एस्टीमेट बनाया। इस पर बीते साल काम शुरू हुआ था।
अब तक 90 फीसदी काम हो चुका है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नवरत्न ने बताया कि 100 किलोमीटर हिस्से में जहां-जहां मरम्मत की जरूरत थी वहां पर पुरानी सड़क को मिलिंग करके हटाया गया और उसी जगह नई सतह बिछाईं हैं। 15 नवंबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें