फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली के लिए खंभे तो लगाए, पर केबल नहीं खींचा... आए दिन फाॅल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इटौआ मोड़ स्थित आनंद विहार कॉलोनी में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अभियंताओं की लापरवाही और अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। करीब 800 मीटर हिस्सा ऐसा है जिसमें बिजली लाइन बिछाने के लिए खंभे लगे हैं, लेकिन एरियल बंडल केबल (एबीसी) विभाग की ओर से नहीं खींचा गया है। इसके चलते लोगों ने घरेलू केबल इन्हीं खंभों के सहारे खिंचवाए हैं। यह आए दिन केबल टूटते हैं। इस कारण हादसे का खतरा रहता है।
विज्ञापन

आनंद विहार कॉलोनी निवासी अखिलेश ने बताया कि कॉलोनी में 35 परिवार रहते है और सभी ने बिजली कनेक्शन ले रखा है। वह लोग बिल भी जमा करते है। उसके बाद भी खंभे पर एबीसी केबल नहीं डाला गया है।
सुशील कुमार ने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश में होती है। बारिश के कारण फाल्ट में तार टूटकर सड़क पर गिर जाते है और उनमें करंट रहता है। इस कारण हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

विनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, राजाराम, सुनीत, सोनू, ज्वाला प्रसाद, पान सिंह का कहना है कि अगर अधिकारियों ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया तो उन्हें मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करनी पड़ेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें