फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में झुलसे दो और लोगों की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/सिंधौली। सिंधौली के गांव पैना सुंदरनगर में बेटी की विदा होने के बाद गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग में झुलसे दो और लोगों ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में दुल्हन की छोटी बहन और मामा शामिल हैं। दुल्हन की मां की बुधवार को ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सिंधौली के गांव पैना सुंदरनगर के सतीश की बेटी अलका की बरात मंगलवार को आई थी। बुधवार सुबह करीब नौ बजे बरात विदा कर दी गई। ज्यादातर रिश्तेदार भी चले गए। सतीश की ससुराल पक्ष के लोग रुके हुए थे। रात करीब 12 बजे सतीश की पत्नी आशा देवी खाना बना रही थीं। इसी दौरान रसोई गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने से आग लग गई। आशा, सतीश का 22 वर्षीय बेटा अंकित, 13 वर्षीय सालिनी उर्फ शालू, 14 वर्षीय नीलू रिश्तेदार मोहम्मदी निवासी रविंद्र, जितेंद्र पुत्रगण लालाराम, दिलापरपुर थाना सेहरामऊ की रेखा पत्नी अरविंद, पुवायां के धरमंगदापुर की सोनी पत्नी प्रकाश, सौरभ पुत्र प्रकाश, रामश्री पत्नी बहादुर लाल, शोभित पुत्र बहादुर लाल और हरीओम झुलस गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को अलका के मामा 18 वर्षीय शोभित पुत्र बहादुर लाल और बहन शालिनी उर्फ शालू की मौत हो गई। अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
सिंधौली। सतीश की पत्नी अलका के नाम मई 2018 में उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन मिला था। बृहस्पतिवार को सतकरतार गैस एजेंसी की ओर से एक टीम ने गांव पहुंच कर पड़ताल की। पता लगा कि सिलिंडर कहीं और से भरवाया गया था। जसकीरत गैस एजेंसी पैना की टीम ने भी गांव पहुंच कर लोगों से बात की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें