फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली इंजीनियरों ने सीखे सुरक्षा और सप्लाई नेटवर्क के सीखे गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पॉवर कॉरपोरेशन ने जेई और तकनीकी संवर्ग स्टाफ को सुरक्षा, सप्लाई नेटवर्क, मीटरिंग, बिलिंग आदि सिस्टम की बारीकी समझाने के लिए रिफ्रेशर कोर्स शुरू कराया है। इसकी शुरूआत बरेली जोन से हुई, इस मौके पर विशेषज्ञों ने तकनीकी गुर सिखाए और इस क्षेत्र में हो रहे नए बदलाव से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

कॉरपोरेशन ने पहली बार जोनल स्तर रिफ्रेशर कोर्स शुरू किए हैं। इसके तहत बुधवार से बरेली जोन मुख्यालय पर पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें मंडल के चारों जिलों से अवर अभियंताओं ने भाग लिया। जोनल चीफ इंजीनियर एसके सक्सेना ने इसका उद्घाटन कर कहा कि इस कार्यशाला से जेई और तकनीकी संवर्ग को नई जानकारियां मिलेंगी। इस मौके पर उन्होंने एक पुस्तिका का विमोचन किया, इसमें विभागीय महत्वपूर्ण आदेश और अन्य तकनीकी जानकारी उपलब्ध है। लेखा, मीटर, प्राक्कलन, जीएसटी पोर्टल, सप्लाई नेटवर्क, मीटर और बिलिंग आदि पर लेक्चर हुए। लखनऊ स्थित प्रशिक्षण संस्थान से आए संजय शर्मा ने बारीकी से टिप्स दिए और सवालों के जवाब दिए। इंजीनियर एनके मिश्रा, पीए मोंगा, हीरा लाल गुप्ता, मनीश मनोचा, उमेश सोनकर आदि ने विभिन्न तकनीकी जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें