फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मई से परीक्षाएं और बार-बार बदले जा रहे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रोफेशनल एवं सेमेस्टर कोर्स की परीक्षाएं दस मई से हैं और विश्वविद्यालय अब तक परीक्षा केंद्रों में ही उलझा हुआ है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय ने पांच कॉलेजों के लिए फिर दो नए परीक्षा केंद्र बना दिए। वहीं, बरेली कॉलेज समेत कुछ केंद्रों से कॉलेज की संख्या घटाई गई है। विश्वविद्यालय की इस हड़बड़ी के चलते छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दस मई से करीब 60 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। मगर सेटिंग के खेल के चलते अब तक परीक्षा केंद्र बनाने-बदलने का खेल चल रहा है। शुक्रवार को जारी नई सूची में कुंवर महाविद्यालय धामपुर बिजनौर और कृष्णा महाविद्यालय ठाकुरद्वारा मुरादाबाद को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां पांच कॉलेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसके बाद अब परीक्षा केंद्रों की संख्या 51 से बढ़कर 53 हो गई है। वहीं, बरेली कॉलेज से दो कॉलेजों, आरपी डिग्री कॉलेज मीरगंज से एक और महाराजा अग्रसेन डिग्री कॉलेज से भी एक कॉलेज का परीक्षा केंद्र कम किया गया है। विश्वविद्यालय की इस हड़बड़ी के चलते परीक्षार्थी अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। कुछ छात्रों ने पहले प्रवेशपत्र डाउनलोड कर लिया तो अब उनका परीक्षा केंद्र बदल गया। ऐसे में उन्हें दोबारा प्रवेशपत्र डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें