फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में पढ़ाई से ज्यादा लगती हैं आशिकी की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विश्वविद्यालय के एक इंजीनियरिंग छात्र ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या कर ली। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में भी खलबली मची गई, क्योंकि विश्वविद्यालय में कई बार प्रेम प्रसंग के मामले तूल पकड़ चुके हैं। कक्षाआें की तरह यहां आशिकी की कक्षाएं खूब लगती हैं। अब प्रॉक्टोरियल बोर्ड को अलर्ट किया गया है कि अगर कोई मामला इस तरह का आता है तो उनकी अलग काउंसलिंग करें और अभिभावकों को सूचित करें।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में विश्वविद्यालय में प्रेम प्रसंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई बार मामला इतना तूल पकड़ा कि छात्राएं कई दिन तक विश्वविद्यालय तक नहीं गईं। पिछले साल ही एक छात्रा के ब्वॉयफ्रेंड ब्रेकअप होने के बाद सोशल मीडिया पर उसके न्यूड फोटो वायरल कर दिए थे। करीब तीन साल पहले इंजीनियरिंग की एक छात्रा पर जानलेवा हमला हुआ था। जांच में पता चला कि लड़का उसका दोस्त ही था। विधि विभाग में भी प्रेम प्रसंग का मामला काफी तूल पकड़ा था। विश्वविद्यालय कैंपस में पिछले तीन चार सालों में दर्जनों मामले इस तरह के सामने आए। विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट होता तो छात्रों पर कुछ हद तक लगाम जरूर लग जाती। इंजीनियरिंग छात्र की आत्महत्या के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड की नींद फिर खुली है। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर बीआर कुकरेती का कहना है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड को निर्देश दिए हैं छात्रों पर नजर रखें। कुछ भी असामान्य नजर आए तो उनकी काउंसलिंग करें। जरूरत पड़ने पर उनके अभिभावकों को सूचित करें। दोपहर बाद विश्वविद्यालय कैंपस में कंडोलेंस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें