फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया की रोकथाम के लिए 25 टीमों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विश्व मलेरिया दिवस पर गुरुवार को संभागीय परिवार कल्याण केन्द्र में जिला स्तरीय कम्युनिकेशन प्लानिंग कार्यशाला आयोजित हुई। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने बचाव के लिए प्रचार प्रसार समेत संवेदनशील ब्लॉकों के 218 गांवों में कीटनाशक छिड़काव कराने, बुखार के रोगियों की जांच व उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। बताया कि जिले में वर्ष 2016 में 395, 2017 में 284, 2018 में 17000, 2019 जनवरी से अब तक 560 मलेरिया पीड़ित मिले हैं। बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए सीएमओ ने 25 रैपिड एक्शन टीमें गठित कर मलेरिया की रोकथाम के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


रैली निकालकर किया जागरूक
‘जीरो मलेरिया स्टेटस विद मी’ थीम पर आधारित विश्व मलेरिया दिवस पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग और बेसिक स्कूलों के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली गई। आयोजन ग्राम उतरसिया, खिजरपुर, करेली, यारा, अयोध्या समेत सीएचसी और पीएचसी पर मलेरिया दिवस आयोजित हुआ। यहां आशा व एएनएम ने ग्रामीणों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया। कैंप लगाकर लोगों की जांच की। यहां जिला मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह, मलेरिया निरीक्षक गुलशन गुप्ता अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें