फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व में सुनिश्चित करें भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत आकांक्षा समिति के सहयोग से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मतदाता जागरूकता पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। स्लोगन में स्वेच्छा, पेंटिंग में खुशबू, मेंहदी में सुधा और रंगोली में पूर्णिमा अव्वल रहीं। शुक्रवार को डायट सभागार में सभी विजेता प्रतिभागियों को आकांक्षा समिति की अध्यक्ष विभा सिंह के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर प्रशिक्षु रावेंद्र दुबे ने सभी का आह्वान किया कि लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अनिवार्य रूप से 29 अप्रैल को मतदान करें। आप के वोट से ही मजबूत सरकार बनेंगी तभी देश मजबूत होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन आकांक्षा समिति की अध्यक्ष विभा सिंह, संयुक्त सचिव नमिता श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारियों एवं डायट प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता ने मां सरस्वती का पूजन कर किया। प्रशिक्षुओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। समिति की संयुक्त सचिव ने मतदान की जागरूकता के लिए सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में स्वेच्छा ने कविता के माध्यम से वोट डालने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लोकतंत्र मजबूत बनाकर देश का हम उत्थान करें, जाति धर्म की तोड़ दिवारें आओ हम मतदान करें। इस मौके पर डूडा की गरिमा सिंह एवं डायट प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा, रेेनु गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, सुमित शुक्ला, अनिल गौड़ आदि मौजूद रहे। संचालन दुर्गेश नंदन त्रिपाठी एवं पुनीत पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें