फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐरन डेढ़ अरब के मालिक, शपथ पत्र में दिया ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन ने नामांकन के साथ अपनी संपत्ति भी घोषित की है। नामांकन के साथ आय और संपत्ति के संबंध में सौंपे गए शपथ पत्र में ऐरन ने खुद को अरबपति बताने के साथ पत्नी को भी करोड़ों का मालिक दर्शाया है। दोनों के पास करीब डेढ़ अरब रुपए की चल-अचल संपत्तियां हैैं। इन संपत्तियाें की कीमत 2004 में 38 करोड़ थी जो अब बाजार कीमत के अनुसार करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये की हो गई है। ऐरन की मासिक आय 18 लाख रुपये है। इसमें 15 लाख रुपये उन्हें चेक से मिलते हैं।
विज्ञापन

ऐरन ने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति 134 करोड़ और पत्नी सुप्रिया ऐरन की सवा आठ करोड़ रुपये दर्शाई है। ऐरन ने कहा है कि दिल्ली में एक्सेस बैंक, एचडीएफसी, इंडियन बैंक और बरेली में बॉब, नैनीताल बैंक सहित कई बैंकों में 35.59 लाख रुपये जमा हैं जबकि उनकी पत्नी पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन के खाते में 11.25 लाख रुपये जमा है। वह और उनकी पत्नी कई कंपनियों में शेयरधारक भी हैं। कैश, बैंक जमा सहित प्रवीण सिंह ऐरन के पास 86.81 लाख और उनकी पत्नी के नाम 39.68 लाख रुपये की अस्थायी संपत्ति है। उन्होंने एसबीआई में डेढ़ लाख रुपये की एफडी भी करा रखी है। इसके अलावा उनके पास करीब 26 लाख, चार लाख, 2.58 लाख रुपये की कीमत की तीन कारें हैं। दो ट्रैक्टर हैं। इसके अलावा ऐरन के पास 4.50 लाख कीमत की दो हीरे की अंगूठी, 12 लाख की घड़ियां और चार लाख के पेन हैं। सुप्रिया ऐरन के पास 2400 ग्राम के सोने-चांदी व अन्य मिश्रित धातु के 79.20 लाख रुपये कीमत के गहने हैं। बैंक जमा, जेवर और गाड़ियां मिलाकर उनके पास 4.10 करोड़ और सुप्रिया ऐरन के पास 1.59 करोड़ की अस्थायी संपत्तियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें