फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर अड़े चंद्रगुप्तपुरम के लोग तो दौड़ी निगम की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चंद्रगुप्तपुरम कॉलोनी के लोग जलभराव की समस्या लेकर नगर निगम पहुंचे तो जेई ने होली बाद आने की बात कही। इस पर लोग भड़क गए और निगम में ही धरना देने की बात कहने लगे। इसके बाद अपर नगर आयुक्त ने मामला संभाला और अधिकारियों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर नगर निगम पहुंचे चंद्रगुप्तपुरम कॉलोनी के लोगों ने अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह को बताया कि उनकी कॉलोनी एक भाजपा नेता ने बसाई थी। अब उनका कुछ पता नहीं है और कॉलोनी जलभराव हो गया है, जिसमें बच्चे गिरकर चोटिल होते हैं। अपर नगर आयुक्त ने लोगों को प्रभारी चीफ इंजीनियर संजय चौहान के पास भेजा तो उन्होंने क्षेत्रीय जेई गणेशी लाल से समस्या देखने की बात कही और लोगों को उनका नंबर दे दिया। लोगों ने जेई को फोन किया तो उन्होंने खुद को छुट्टी पर बताकर होली बाद आने की बात कही। बात सुनकर लोग भड़क गए और दोबारा अपर नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचकर धरना देने की बात कहने लगे। इस पर अपर नगर आयुक्त ने लोगों को समझाया और एई सुशील सक्सेना से कार्रवाई को कहा तो निगम टीम मौके पर पहुंची। शिकायत करने वालों में राजा तोमर, कामेश द्विवेदी, मुनीश रतन, ममता, मधु सागर आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें