बरेली। पर्वतीय समाज उत्थान समिति ने कर्मचारी नगर स्थित जीके स्कूल परिसर में होली गायन और नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पर्वतीय लोकगीत, नृत्य, छोलिया, धांचरी समेत होली संबंधी गीत गाए गए। आयोजन में समाज के पुरुष और महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी रही। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। ईपीएफ के सहायक आयुक्त बीएम कांडपाल, जीबी सत्यवली, अजय भट्ट, हरीश पाठक, एसडी बेलवाल, देवीदत्त पांडेय, नवलकिशोर आदि ने समां बांधा।