फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पैसेंजर में फिर लगा साधारण कोच, टीटीई से भिड़े यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने एक बार फिर से बरेली दिल्ली पैसेंजर में स्लीपर की जगह साधारण कोच लगा दिया। रिजर्व और आरक्षित कोच के यात्री कोच में पहुंचे तो उन्हें साधारण टिकट पर बैठे यात्री मिले। थोड़ी देर में टीटीई कोच में पहुंचे तो यात्री उनसे भिड़ गए। टीटीई ने आरपीएफ और जीआरपी को बुलाकर कोच खाली कराया, उसके बाद यात्री उसमें बैठकर दिल्ली तक गए। यही स्थिति चंदौसी और मुरादाबाद में भी हुई।
विज्ञापन

बरेली दिल्ली पैसेंजर में कोच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। जंक्शन से रिजर्वेशन बाबू रिजर्वेशन तो कर देते हैं, लेकिन ऐन मौके पर उन्हें साधारण कोच मिलता है। मंगलवार को भी यही स्थिति हुई। रिजर्व टिकट लेकर यात्री प्लेटफार्म पर पहुंचे तो कोच साधारण टिकट के यात्रियों से ठसाठस भरा हुआ था। काफी देर तक यात्री टीटीई का इंतजार करते रहे। थोड़ी देर बाद टीटीई चार्ट लेकर कोच में पहुंचे और साधारण कोच पर रिजर्व कोच लिखा कागज चिपका दिया, तो यात्री उनसे भिड़ गए। यात्रियों को शांत कराने के बाद उन्होंने कोच से साधारण टिकट के यात्रियों को बाहर जाने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। उन्होंने सीआईटी एके चौबे को फोन करके जानकारी थी। स्टेशन मास्टर के मेेसेज पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और यात्रियों को कोच से बाहर निकाला। इस घटनाक्रम में ट्रेन करीब आधा घंटे देरी से रवाना हुई। रेल डायरेक्टर मनोज मीणा ने बताया कि ट्रेन का मेंटीनेंस दिल्ली में होता है। इस संबंध में वह मंडलीय अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें