बरेली। आंवला से रामपुर की ओर जाते समय सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह जंक्शन के पास जाम में फंस गए। यह देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने किसी तरह से ट्रैफिक रुकवाकर सिंचाई मंत्री की कार को पास कराया। जंक्शन पर प्रवेश रास्ते के दोनों ओर अवैध ठेलियों का कब्जा है। कई जीआरपी ठेलियों को हटवा चुकी है लेकिन पुलिस से संरक्षण में फिर से लग जाते हैं। जाम में फंसकर कई यात्रियों की ट्रेनें तक छूट चुकी हैं। मंगलवार रात दस बजे सिंचाई मंत्री जंक्शन से गुजरे। हनुमान मंदिर में पास आटो, टैंपो और ई-रिक्शा सवारियां बैठाने के लिए सड़क को घेरे थे। सिंचाई मंत्री की कार भी जाम में फंस गई। यह देखकर स्टेशन रोड चौकी पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने किसी तरह से अन्य वाहनों को रोककर उनकी कार निकलवाई।