फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने खाली कराया 55 हेक्टेयर भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। कोर्ट के आदेश पर वन विभाग ने अदलाबाद प्रधान समेत कई लोगों से 55 हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त करवाई। वन विभाग की इस कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

दक्षिण वन रेंज के रेंजर पलटूराम राना ने बताया कि बैलहा वन ब्लॉक दो में लंबे समय से कुछ लोग वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे थे। वर्ष 2016 में वन विभाग ने तत्कालीन लेखपाल के सहयोग से भूमि की पैमाइश करवाकर पिलर आदि गड़वा दिया था। किसान उस भूमि पर कब्जा कर खेती करते आ रहे थे। बाद में सभी ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय में जाने के कारण वन विभाग ने अग्रिम कार्रवाई रोक दी। न्यायालय से मुकद्दमा हारने के बाद वन विभाग ने एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए एसडीओ जगदम्बिका प्रसाद, रेंजर पलटूराम राना, दरोगा शिवबाबू सरोज, मनोज कुमार समेत पूरी टीम बैलहावन ब्लॉक टू पहुंची और कब्जे वाली भूमि पर बोई गेहूं की फसल की जुताई कर कब्जा कर लिया। रेंजर ने बताया कि यह भूमि अदलाबाद प्रधान छोटकन यादव पूर्व प्रधान जगमोहन यादव, छबिनाथ, बैठू आदि लोगों के पास से खाली कराई गई है। अभी करीब 100 हेक्टेयर से भी अधिक भूमि कई लोगों के कब्जे में है, जिसे खाली कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें