फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ्टी बेल्ट बांधे होता तो बच जाता कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुछ दिन पहले रामगंगा ब्रिज पर काम कर रहा सेतु निगम के एक कर्मचारी की गिरकर मौत होने के मामले पर भी सेतु निगम के अधिकारियों ने पर्दा डाल दिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की वजह से इस कर्मचारी की जान चली गई।
विज्ञापन

सेतु निगम इकाई-एक में कार्यरत रतिराम जनरेटर ऑपरेटर था जिससे ब्रिज के ऊपर स्टील वायर बांधने का काम लिया जा रहा था। फिर भी न उसे हेलमेट दिया गया था न वह इस काम के लिए प्रशिक्षित था। काम के दौरान अचानक नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। उसे इस दौरान सेफ्टी बेल्ट भी पहनाई गई थी। सेतु निगम अफसरों ने सुरक्षा मानकों की पोल खुलने के डर से इस हादसे को दबा दिया। आईवीआरआई और लाल फाटक पुल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की वजह से पहले भी हादसे हो चुके हैं। लाल फाटक पर तो हुए हादसों में नौ जानें जा चुकी हैं। सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक पप्पू भरतौल और मेयर उमेश गौतम इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। इस बारे में जब उप परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन ही रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें