बरेली। इज्जतनगर मंडल में सातवें वेतन आयोग के संशोधित पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) लेने के लिए बड़ी संख्या में पेंशनर्स आए। शाम छह बजे तक 35 सौ पेंशनरों को पीपीओ बांटे गए। बृहस्पतिवार को इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को संशोधित पीपीओ का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लंबे समय से रिटायर्ड कर्मचारियों और उनके परिजनों को सातवें वेतन आयोग के मुताबिक पीपीओ न मिलने की शिकायतें आ रही थीं। उन्होंने अकाउंट अनुभाग को पेंशनरों का मेला लगाने के निर्देश दिए। मेले का नतीजा आज सबके सामने है। सीनियर डीएफएम अरविंद शर्मा ने कहा कि वेतन आयोग कई आ चुके हैं, लेकिन मंडल में संशोधित पीपीओ का वितरण पहली बार हुआ है। इस मौके पर एडीआरएम एके अग्रवाल, सीनियर डीपीओ अनूप कुमार सिंह, पेंशनर्स एसोसिएशन के महामंत्री एमपी सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के केंद्रीय सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया आदि मौजूद थे। संचालन नरमू के मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने किया।
सीनियर डीएफएम ने भूखे रहकर बांटे पीपीओ
35 सौ पेंशनरों को पीपीओ देने की शुरुआत पूर्वान्ह 11 बजे से हुई। डीआरएम डीके सिंह, सीनियर डीसीएम नीतू, सीनियर डीपीओ मनोज कुमार आदि ने करीब सौ पेंशनरों को पीपीओ दिए। सीनियर डीएफएम अरविंद शर्मा शाम छह बजे तक पीपीओ बांटते रहे। उनके साथ मुकेश सक्सेना रहे। पेंशनरों के लगातार आने से उन्हें खाना खाने तक का मौका नहीं मिला।