फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बाइक रैली आज, नेताओं ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की आज बरेली, आंवला लोकसभा सीटों समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली जाएगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा से दो हजार बाइकें लेकर निकलेंगे और सुबह 10 बजे तक मनोहर भूषण इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां से रैली पूर्वाह्न 11 बजे प्रारंभ होगी। बाइक रैली के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह होंगे।
विज्ञापन

बाइक रैली एमबी इंटर कॉलेज से प्रेमनगर चौराहा, कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, घंटाघर, कोतवाली, नावल्टी चौराहा, पटेल चौक, चौकी चौराहा, जैन मंदिर, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज और आनंद आश्रम होते हुए गांधी उद्यान पहुंचेगी। रैली में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, विधायक डॉ. अरुण कुमार, बहोरनलाल मौर्य, पप्पू भरतौल, प्रो. श्यामबिहारी लाल, केसर सिंह, छत्रपाल गंगवार भी शामिल रहेंगे। बाइक रैली में 20 हजार का लक्ष्य पूरा करने के लिए जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर और महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया के नेतृत्व में भाजपा संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने उन कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की, जिनको रैली में हिस्सा लेना है। प्रत्येक बूथ से दो हजार कार्यकर्ताओं को बाइक लेकर आने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें