फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा से स्वच्छता सर्वेक्षण का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा की ट्रेनिंग को लेकर संजय कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता सर्वेक्षण का भी आगाज कर दिया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली वार्ड कमेटी के सदस्यों एवं स्वयंसेवी संगठनों से जागरूकता बढ़ाने की अपील की गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा की जानकारी दी। कहा कि कूड़ा डोर-टू- डोर कलेक्शन करने वाले सफाईकर्मी को दें। जनता के सहयोग के बिना स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे नंबर नहीं मिल सकते। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में कोहाड़ापीर से गांधी उद्यान तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। मेयर उमेश गौतम ने ज्यादा से ज्यादा स्वच्छता एप डाउनलोड करने को कहा।
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह, चीफ इंजीनियर एसके अंबेडकर, एई सुशील सक्सेना, कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने एमआर टीकाकरण अभियान के बारे में जागरूक किया और बताया कि अभियान 26 नवंबर से शुरू होगा। इसमें नौ माह से 15 साल तक के बच्चों को टीके लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें