फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीएम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नगर निकाय अधिकारी और बीडीओ को लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर तक सामूहिक विवाह समारोह होने हैं। सभी जिम्मेदार अधिकारी इसकी समय से ब्योरा समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध करा दें। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर निगम, बीडीओ, नगर पंचायतों आदि को जो विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया, उसे पूरा न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिए कि 29 नवंबर को विवाह समारोह होना है, इससे पहले ही सभी संबंधित अधिकारी अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराकर 16 नवंबर तक रिपोर्ट समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराएं, नहीं तो अगले ही दिन स्पष्टीकरण देने के लिए तैयार रहें। डीएम ने कहा कि जो 14 एनजीओ आए हैं, उनसे संपर्क कर लिया जाए। इस मौके पर सीडीओ सत्येंद्र कुमार, समाज कल्याण अधिकारी राजेश दीक्षित सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें