फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कोचिंग का पुतला फूंका, अफसर बोले- करेंगे छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
 एमबी इंटर कॉलेज के एक शिक्षक द्वारा कोचिंग पढ़ाने का मामला शनिवार को और तूल पकड़ गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अवैध कोचिंग का पुतला फूूंका और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। वहीं डीआईओएस ने छापेमारी करने और ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई करने को कहा है। कोचिंग पढ़ाने वाले राजकीय और अनुदानित कॉलेजों के शिक्षकों को चिह्नित करके छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कर्मचारी नगर स्थित एमबी इंटर कॉलेज के शिक्षक के घर पर हंगामा किया था। वह अपने घर पर कॉलेज टाइम में कोचिंग पढ़ा रहे थे। शनिवार को एबीवीपी ने अवैध कोचिंग को लेकर बरेली कॉलेज गेट पर पुतला फूंका। अवैध कोचिंग तत्काल बंद कराने की मांग की। कहा, अगर कोचिंग बंद नहीं हुई पूरे शहर में आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके पास वीडियो फुटेज हैं। इसमें छात्र अपना दर्द बयां कर रहे हैं कि कोचिंग को लेकर उनपर दबाव बनाया जाता है। कोचिंग न पढ़ने पर फेल करने की धमकी दी जाती है। प्रदर्शन के दौरान योगेश पंडित, गौरव यादव, मनोज यादव, मोहित खंडेलवाल, अनिकेत शर्मा, अंकित, अंकित चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं डीआईओएस तक मामला पहुंचने के बाद अब कार्रवाई की तैयारी हो गई है। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षक कोचिंग नहीं पढ़ा सकते हैं। ऐसे शिक्षकों को चिह्नित करके छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें