फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अटल जी ने रेत में फंसी जीप में लगाया धक्का

Fri, 17 Aug 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन से पूर्व सांसद राजवीर सिंह को गहरा दुख पहुंचा। जब भी अटल जी बरेली आते थे तो राजवीर सिंह की अक्सर उनसे मुलाकात होती थी। उनके आग्रह पर वह कई बार घर आकर भी रुके। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने पूर्व मेयर सुभाष पटेल समेत अपने परिवार के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

अपनी आंखों को नम करते हुए पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने बताया कि पहली बार वह अटल जी से उनके घर में मिले तो उनके विशाल व्यक्तित्व और सहज हृदय से प्रभावित हुए बिना न रह सके। 1974 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए पूर्व सांसद राजवीर बोले- आंवला में श्यामबिहारी सिंह जनसंघ के प्रत्याशी थे। अटल जी उनका चुनाव प्रचार करने के लिए आए। तब वह अटल जी को अपनी महेंद्रा जीप में लेकर विशारतगंज गए। वह (राजवीर) जीप चला रहे थे। मझगवां में रेत का अंबार लगा था। उसमें जीप फंस गई। तो सबने अटल जी से कहा-आप स्टेयरिंग पर बैठ जाइए। सब मिलकर धक्का लगाएंगे। अटल जी बोले- आप ही स्टेयरिंग संभालो। हम भी धक्का लगाएं। अटल जी ने धक्का लगाया और जीप स्टार्ट हो गई।

तुमने मेरे दामन में दाग लगा दिया...
पूर्व मेयर सुभाष पटेल ने भी अटल जी के साथ संस्मरण सुनाया। बताया कि 90 के दशक में मेयर बनने के बाद बरेली से चंद्रकला लेकर अटल जी को खिलाने दिल्ली गए। वहां अटल जी ने चंद्रकला खाई तो चाशनी की बूंद उनके कपड़ों पर गिर गई तो वह बोले- सुभाष, तुमने मेरे दामन में दाग लगा दिया। इस पर सब ठहाका मारकर हंसने लगे। सुभाष पटेल ने अपने रुमाल से अटल के कपड़ों को पोंछा और कहा-अब आपके दामन से दाग साफ कर दिया। इस बात पर अटल जी खूब हंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें