फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.20 लाख लोगों को मिलेगा अस्पतालों में मुफ्त इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘आयुष्मान’ का लाभ गरीबों को देने के लिए सीएमओ कार्यालय से ऑनलाइन पोर्टल पर जनपद के 2.20 लाख लोगों की जानकारी अपलोड की गई है। जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल में दो आयुष्मान मित्र की नियुक्ति भी की जा चुकी है। योजना का लाभ देने के लिए पंद्रह निजी अस्पताल भी सीएमओ कार्यालय से जुड़ चुके हैं। इनकी संख्या आने वाले समय में बढ़ जाएगी। सीएमओ विनीत शुक्ला की मानें तो डीएम की देखरेख में निजी अस्पतालों में 25 सितंबर से पहले आयुष्मान मित्र तैनात हो जाएंगे।
विज्ञापन

गरीब परिवारों को हर साल पांच लाख रुपये तक का बीमा मुहैया कराया जाना है। तयशुदा मानकों पर गरीब परिवारों की लिस्ट प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा में तैयार की गई है। जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट वीसी यादव और महिला जिला अस्पताल में डॉ. मित्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमओ विनीत शुक्ला ने बताया कि सोशियो इकोनॉमिक एंड कास्ट सेंसेक्स 2011 का डाटा लेकर ऑनलाइन सूची बनाई गई है। उन्होंने बताया कि गरीबों के लिए यह बड़ी योजना साबित होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें