फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जिला-एक प्रोजेक्ट योजना में मंडल से 120 लाभार्थी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
परंपरागत कुटीर उद्योग धंधों को बढ़ावा देनेे को हर जिले में एक जिला एक प्रोजेक्ट (ओडीओपी) योजना शुरू की गई है। इसके तहत बरेली मंडल में अपना रोजगार करने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में चयनित लाभार्थी आमंत्रित किए गए हैं, इन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित कर लोन स्वीकृति पत्र सौंपेगें। इसका लाइव प्रसारण बरेली समेत जिला मुख्यालयों पर होगा।
विज्ञापन

ओडीओपी योजना में लोगों को बैंकों से लोन दिलाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की कवायद यूपी में शुरू हुई है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने खुद लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी पिछले दिनों बरेली आए थे। बरेली और आसपास इलाकों में जरी, फर्नीचर, बांसुरी, कालीन, दरी, गारमेंट आदि का काम ज्यादा है। प्रदेश सरकार दस अगस्त को सुबह 11 बजे विशेष कार्यक्रम लखनऊ में करा रही है। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रपति होंगे वे लाभार्थियाें को लोन स्वीकृति पत्र सौंपकर उत्साहवर्धन करेंगे। उद्योग विभाग ने मंडल में हर जिले से 30-30 लाभार्थी चयन कर गुरुवार दोपहर लखनऊ रवाना कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर फरीदपुर से गए हस्तशिल्पी फारूक जरी काम का प्रदर्शन करेंगे। जबकि शालू सक्सेना और रिजवान जरी स्टाल लगाएंगे।

लाइव प्रसारण आज
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार सुबह 11 बजे लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाए। इस मौके पर परिसर में जरी और अन्य हस्तशिल्प का प्रदर्शन होगा। बैंक और खादी ग्रामोद्योग आदि विभाग स्टाल लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें