फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल बन रहे, लेकिन बारिश में नहीं बदल रहे

Thu, 12 Jul 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड क्षेत्र में मानसून ब्रेक होने से बादल बनने के बाद भी भारी बारिश नहीं हो पा रही है। जबकि पहाड़ों पर मानसून सक्रिय होने से दो दिनों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम या भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह से कभी चटक धूप निकली तो कभी आसमान में बादल होने से उमस भरी गर्मी रही। दोपहर में तो इतनी उमस और गर्मी पड़ी कि लोग परेशान हो गए। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि जुलाई के पहले दो दिन बारिश होने के बाद बीच में मानसून ब्रेक होने से बादल बनने के बावजूद पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश नहीं हुई। मगर, अगले 48 घंटे के अंदर आसमान में बादल फिर बनेंगे और इनसे मध्यम या भारी बारिश होने का अनुमान है। दो दिन में 50 से 60 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें