फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी, कामकाज चौपट

Thu, 12 Jul 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल संघ का तहसील सदर परिसर में चल रहा धरना 22वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि प्रशासन ने कुछ लेखपालों को निलंबित करने और नोटिस देने की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की है, इसे लेकर प्रदेश भर के लेखपालों में गुस्सा है। लेखपालों की हड़ताल से आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। हड़ताल को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी अपना समर्थन दिया है। इस दौरान लाल बहादुर गंगवार, नारायणदास, महेंद्र पाल, सत्यप्रकाश सिंह, ओमकार सिंह, समीर चौधरी, आकाश दीप शुक्ल, रामेश्वरदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें