फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी मिड डे मील

Sun, 01 Jul 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
mid day meal
विज्ञापन
सीडीओ ने महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को विकास भवन में एडीओ, प्रधानों, एएसओ डीआरडीए और पीडी डीआरडीए की बैठक में सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों की यूनिफार्म सिलने का काम मिलने से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ी है।
विज्ञापन

सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील भी समूह की महिलाओं से बनवाने और कैंटीनों का संचालन भी उन्हें सौंपने को कहा है। प्रत्येक ब्लॉक के एक गांव में आरओ लगवाने और उसकी मॉनीटरिंग समूह से कराने के भी निर्देश दिए। सीडीओ ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत समूह की महिलाओं को स्वच्छताग्रही बनाने के लिए उनकी सूची मांगी है। इसके अलावा महिलाओं को सैनिटेशन नैपकिन बनाने के लिए प्रेरित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें