फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का हुआ दीदार, ईद आज

Sat, 16 Jun 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
eid 2018
विज्ञापन
शाम होते ही लोगों की निगाहें आसमान पर टिक गईं। हर कोई ईद का चांद देखने का ख्वाहिशमंद था। आसमान में छाई धुंध के बावजूद इस बार चांद ने लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं कराया और अपनी झलक दिखा दी। चांद देखकर लोगों ने दुआएं मांगी और एक दूसरे को मुबारकबाद पेशकर गले मिले।
विज्ञापन

चांद की आम रुयत (आम तौर पर दिखना) से इस बार लोगों को परेशानी नहीं हुई। शहर के लगभग हर कोने से चांद साफ तौर पर दिखाई दिया। यही नहीं लगभग पूरे देश में चांद देखे जाने की जानकारी मिली है। अलबत्ता, कानपुर, इलाहाबाद और मुरादाबाद जिले के कुछ इलाकों में चांद न दिखाई देने से लोगों में बेचैनी रही। इसके लिए उन्होंने दरगाह आला हजरत स्थित मरकजी दारुल इफ्ता में फोन किया तो उन्हें बताया गया कि चांद की आम रुयत हुई है। इसके बाद सभी जगह चांद दिखने की चर्चा आम हो गई।
उधर, चांद देखने के बाद लोग एक दूसरे को मुबारकबाद देने में मशगूल हो गए। इसके साथ ही यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। फोन और सोशल मीडिया पर भी खूब मुबारकबादियां दी जाने लगीं। इससे पहले लोग शहर शहर में जगह जगह टोलियां बनाकर चांद देखते नजर आए। खानकाहों और दरगाहों पर भी चांद देखने के लिए लोग एकत्र हुए।
विज्ञापन


शहर काजी बोले, आज मनाएं ईद
बरेली। कुछ जगहों पर चांद न दिखने के सिलसिले में मरकजी दारुल इफ्ता की ओर से शहर काजी मुफ्ती असजद रजा खां कादरी ने भी बयान जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि चांद हो गया है और लोग शनिवार को ईद मनाएं। यह जानकारी उनके प्रतिनिधि खलील कादरी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें