फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन

Wed, 06 Jun 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
infra
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित पात्रों को अपना आवास पाने के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इसके बाद तारीख बढ़ने पर ही चयनित पात्र आवास पाने को आवेदन कर सकेंगे। अभी प्रथम चरण में आए आवेदनों की संख्या कम है। जल्द ही बीडीए में प्रथम चरण के लाभार्थियों को आवास आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लाभार्थियों को आवास लाटरी सिस्टम से आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में नगरीय विकास प्राधिकरण (डूडा) ने 686 पात्रों का चयन किया है। यह वह पात्र हैं जिनकी आमदनी साल में एक लाख से कम है और जिनका शहर में मकान नहीं है। किसी के मकान में किराए पर रहने वालों को चयन में प्राथमिकता दी गई है। बीडीए ने प्रथम चरण में रामगंगा नगर आवासीय योजना में बने ईडब्ल्यूएस मकानों में से 110 आवास आवंटन का निर्णय लिया है। इनके लिए जल्द ही लाटरी सिस्टम से पात्रों को आवास आवंटित किए जाएंगे। दिव्यांगों को आवास ग्राउंड फ्लोर पर दिए जाएंगे। द्वितीय चरण में 144 ईडब्ल्यूएस आवास बनाने के लिए टेंडर के बाद वर्क आर्डर जारी करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनका निर्माण 15 जून तक शुरू होगा। बीडीए में रामगंगा नगर आवासीय योजना प्रभारी बीएम गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल 110 लाभार्थियों को ईडब्ल्यूएस आवास का आवंटन 15 जुलाई से पहले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें